Labour's Day 2022

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एम. कस्तूरी ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मचारियों ने गीत, कविता एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार अभिव्यक्त किए। प्राचार्या ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कर्मठ कार्मिकों के अभाव में किसी भी संस्था के सुनियोजित संचालन की कल्पना करना मुश्किल है। अंत में विद्यालय की बर्सर डॉ. सीमा सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि सभी भविष्य में भी विद्यालय परिवार के लिए इसी प्रकार कर्मशील रहकर अपना योगदान देते रहेंगे।